राहुल गांधी को लाल किले में पीछे बिठाने पर हंगामा, जानिए क्या कहता है प्रोटोकॉल

राहुल गांधी ने नेता प्रतिपक्ष के नाते स्वतंत्रता दिवस के समारोह पर लाल किले में एंट्री ली. लेकिन उनको जहां बिठाया गया उसको लेकर बवाल छिड़ता दिखाई दे रहा है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Rahul Gandhi: दस साल में पहली बार, विपक्ष के नेता ने लाल किले में एंट्री की. सफेद कुर्ते-पायजामे में राहुल गांधी ने रेड कार्पेट पर चलते हुए वीआईपी गैलरी में प्रवेश किया. हालांकि, जब वह अपनी सीट पर पहुंचे, तो पाया कि उन्हें बहुत पीछे की सीट दी गई. राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं, जिन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त है, लेकिन उन्हें वहां बिठाया गया जहां ओलंपिक में खेलने वाली भारतीय टीम के सदस्य बैठे थे. उनके आगे कई केंद्रीय मंत्री, मुख्य न्यायाधीश, और लोकसभा स्पीकर बैठे थे.