चेन्नई में लग रही वीपी सिंह की प्रतिमा, अभी क्यों याद आया सियासत का ये ‘फकीर’?

वीपी सिंह की प्रतिमा का अनावरण उस दौर में किया जा रहा है जब देश में ओबीसी की जनगणना और उनकी हिस्सेदारी के आधार पर भागीदारी की बात जोर-शोर से हो रही है.

ADVERTISEMENT

VP Singh
VP Singh
Google CTA

VP Singh: आज तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया जा रहा है. कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों ने इसका स्वागत किया है. तमिलनाडु सरकार के इस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे. वीपी सिंह ने 1990 में मंडल आयोग की सिफारिशों को लागू किया था. इससे देश में अन्य पिछड़ा वर्ग(ओबीसी) को 27 फीसदी का आरक्षण मिला.