कौन हैं प्रदीप सिंह खरोला जो संभालेंगे NTA के DG का पदभार, जानिए इनकी कहानी

पेपर लीक मामले को लेकर सरकार एक्शन मूड में नजर आ रही है. मामले में सबसे पहली गाज नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के महानिदेशक सुबोध कुमार पर गिरी है. उनकी जगह पदभार की जिम्मेदारी आईएएस प्रदीप सिंह खरोला को दी गई है. अब वो एनटीए के नए महानिदेशक होंगे.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

NEET Paper: नीट पेपर लीक मामले को लेकर पूरे देश में घमासान मचा हुआ है. इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही है कि एक और बड़ी परीक्षा स्थगित कर दी गई है. राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित नीट-पीजी प्रवेश परीक्षा स्थगित कर दी गई है. ये परीक्षा आज 23 जून को होनी थी. पेपर लीक मामले को लेकर सरकार एक्शन मूड में नजर आ रही है. मामले में सबसे पहली गाज नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के महानिदेशक सुबोध कुमार पर गिरी है. बता दें कि परीक्षा में अनियमितताओं के कारण केंद्र सरकार ने सुबोध कुमार की छुट्टी कर दी है. उनकी जगह पदभार की जिम्मेदारी आईएएस प्रदीप सिंह खरोला को दी गई है. अब वो एनटीए के नए महानिदेशक होंगे.