रेसलर विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया थामेंगे कांग्रेस का 'हाथ', राहुल गांधी से मिलने के बाद पक्की हो गई थी डील!

Haryana Election: कई दिनों की कशमकश के बाद आखिरकर देश के स्टार पहलवान बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट आज यानि शुक्रवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मलिक्का अर्जुन खड़गे के नेतृत्व में कांग्रेस का दामन थामेंगे.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

कांग्रेस बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट को चुनावी रण में उतारने की तैयारी में है. 

point

विनेश-पूनिया के राजनीति में प्रवेश से हरियाणा की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है

Haryana Assembly Election: कई दिनों की कशमकश के बाद आखिरकर देश के स्टार पहलवान बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट आज यानि शुक्रवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मलिक्कार्जुन खड़गे के नेतृत्व में कांग्रेस का दामन थामेंगे. दोनों पहलवान करीब डेढ़ बजे कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस में शामिल होगे. कांग्रेस बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट को चुनावी रण में उतारने की तैयारी में है.