सिद्धू को लेकर पंजाब कांग्रेस में क्यों मचा बवाल, क्या पार्टी से निकाले जाएंगे? जानिए इनसाइड स्टोरी

वर्तमान में नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस में किसी पद पर नहीं हैं. हाईकमान से कोई जिम्मेदारी नहीं मिली हुई है फिर भी वे बिना पंजाब कांग्रेस को भरोसे में लिए ही रैलियां कर रहे हैं, राजनीतिक कार्यक्रम कर रहे हैं.

ADVERTISEMENT

Navjot Singh Sidhu
Navjot Singh Sidhu
Google CTA

Navjot Singh Sidhu: राजनीति में आने से पहले भी नवजोत सिंह सिद्धू का कद बड़ा था. उसी की बदौलत सिद्धू ने राजनीति में भी खूब सीढ़ियां चढ़ीं, लेकिन अब हालात ऐसी हैं कि वो कहीं हैं नहीं. पंजाब में कांग्रेस के निपटने का भी ठीकरा उनके ही सिर फोड़ा जाता है. एक बार फिर पंजाब कांग्रेस में ऐसे हालात बने हैं कि, सिद्धू को पार्टी से निकालने की मांग शुरू हो गई है. लुधियाना से कांग्रेस सांसद रवनीत बिट्टू ने सिद्धू के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. बिट्टू ने पार्टी हाईकमान से मांग की है कि 10 दिन में सिद्धू को बाहर करो या हमें करो.