पेट्रोल में 20% एथेनॉल मिलाने पर विवाद हुआ तो निखिल और सारंग गडकरी की चर्चा क्यों होने लगी?
पेट्रोल में 20% एथेनॉल ब्लेंडिंग (E20) पॉलिसी पर देशभर में बवाल मचा है. कांग्रेस पार्टी ने नितिन गडकरी और उनके बेटे निखिल व सारंग गडकरी पर आरोप लगाया कि इस पॉलिसी से उनकी कंपनियों को 2000% तक फायदा हुआ.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: न्यूज तक.
पेट्रोल में 20 फीसदी एथेनॉल ब्लेंडिंग पर पूरे देश में बवाल मचा हुआ है. इसी बीच सोशल मीडिया पर निखिल गडकरी और सारंग गडकरी की चर्चा काफी तेज हो गई है. लोग कह रहे हैं कि एथेनॉल ब्लेडिंग से पर्यावरण और किसानों को फायदा हुआ हो या नहीं पर निखिल और सारंग को खूब हुआ है. आम आदमी को तो कतई फायदा नहीं हुआ है. पेट्रोल के दाम तो घटे नहीं...ताऊपर गाड़ियों के माइलेज गिरने, पार्ट्स जल्दी खराब होने के दावे परेशान अलग कर रहे हैं.
