पंजाब में अगर आज चुनाव हुए तो पुरूष और महिलाएं किसे वोट देंगे ? C-Voter ट्रैकर के ताजा आंकड़े सामने आए

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर C-Voter सर्वे के चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं. सर्वे में महिला और पुरुष वोटरों की पहली पसंद कांग्रेस बनी है, जबकि आम आदमी पार्टी दूसरे नंबर पर है.

ADVERTISEMENT

पंजाब चुनाव को लेकर सी-वोटर ट्रैकर के आ गए नतीजे.
पंजाब चुनाव को लेकर सी-वोटर ट्रैकर के आ गए नतीजे.
Google CTA

पंजाब में चुनावी माहौल बन चुका है. आम आदमी पार्टी ने मोगा से इस चुनाव का शंखनाद कर दिया है. पंजाब में ये चर्चा काफी तेज हो गई है कि यहां कौन किसपर भारी. इसी बीच सी-वोटर ने एक सर्वे किया है जिसके नतीजे सामने आ गए हैं. सर्वे के मुताबिक यदि आज चुनाव हो जाए तो पंजाब में महिलाएं और पुरूष किसे वोट देंगे. इस सवाल के जवाब में जो नतीजे सामने आए हैं वो चौंकाने वाले हैं. पंजाब के पुरूष ही नहीं बल्कि महिलाओं का झुकाव भी कांग्रेस पार्टी की तरफ दिख रहा है. हालांकि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच का अंतर काफी कम या यूं कहें कि न के बराबर है. 

Punjab Election survey : पंजाब में AAP, कांग्रेस, BJP या अकाली दल किसे बढ़त ? SCORE इंटेलिजेंस ने पेश किए ताजा सर्वे के नतीजे

जब पंजाब के लोगों से सवाल पूछा गया कि यदि आज के वक्त में चुनाव हो जाए तो आप किसे वोट करेंगे ? इसमें सबसे ज्यादा महिलाएं 28 फीसदी ने कांग्रेस को वोट देने की बात कही. दूसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी को 26.8 प्रतिशत और तीसरे नंबर पर बीजेपी को 16.3 फीसदी महिलाओं ने वोट देने की बात की. जब ये सवाल पुरूषों से पूछा गया तो उसमें सबसे ज्यादा 25.9 फीसदी पुरूषों ने कांग्रेस पार्टी को वोट देने पक्ष में अपनी मंशा जाहिर की. वहीं दूसरे नंबर पर 24 फीसदी पुरूषों ने आम आदमी पार्टी को और तीसरे नंबर पर 18.7 फीसदी पुरूषों ने बीजेपी के पक्ष में वोट देने की वकालत की. 

पार्टी कांग्रेस BJP AAP SAD
पुरूष 25.9% 18.7% 24% 14.4%
महिला 28% 16.3% 26.8% 13.7%

पंजाब में फिर चलेगा भगवंत मान का जादू? चुनाव से पहले सर्वे में AAP को बढ़त, जानिए कांग्रेस और BJP का हाल

51 फीसदी विधायकों से नाराज हैं जनता  

जब लोगों से ये सवाल किया गया कि मौजूद विधायकों के प्रदर्शन पर उनकी क्या राय है और उन्हें दोबारा चुनना चाहेंगे ? इस सवाल के जवाब में 51.7 फीसदी लोगों ने मौजूदा विधायकों से नाराजगी जताई है और वे इन्हें बदलना चाहते हैं. वहीं 24.3 फीसदी लोग ऐसे हैं जो मौजूदा विधायकों से नाराज तो हैं पर इन्हें बदलना नहीं चाहते हैं. जबकि 18. 4 फीसदी लोगों ले कहा कि वे नाराज नहीं हैं और इन्हें ही चाहते हैं. 

नाराज हैं लेकिन बदलाव नहीं चाहते नाराज नहीं हैं और इन्हें ही चाहते हैं नाराज हैं और बदलाव चाहते हैं
24.3% 18.4% 51.7%

CM भगवंत मान का काम कैसा लगा ?  

जब लोगों से सवाल किया गया कि सीएम भगवंत सिंह मान का काम उन्हें कैसा लगा तो 35.6 फीसदी लोगों ने इनके काम को अच्छा कहा. वहीं 16.6 फीसदी लोगों ने इसे औसत और 9.7 फीसदी लोगों ने इसे खराब बताया है. 

अच्छा औसत खराब
35.6% 16.6% 9.7%

ध्यान देने वाली बात है कि पंजाब के लोगों का ये आज के वक्त का मानस है. चुनाव के आते-आते ये बदल सकता है. इसलिए इसे अंतिम परिणाम मानना या परिणाम के आसपास की गणित नहीं माना जा सकता है. 

AAP, BJP, कांग्रेस या SAD, पंजाब चुनाव में इस बार किसका पलड़ा भारी? SCORE के ताजा सर्वे के आ गए नतीजे