SCORE survey Punjab : पंजाब में AAP, कांग्रेस, BJP या अकाली दल किसे बढ़त ? SCORE इंटेलिजेंस ने पेश किए ताजा सर्वे के नतीजे

पंजाब चुनाव 2027 से पहले SCORE ओपिनियन पोल में आम आदमी पार्टी बड़ी पार्टी के रूप में फिर उभरती दिख रही है. 117 सीटों में से AAP, कांग्रेस, BJP और अकाली दल को कितनी सीटें, कितने वोट शेयर ? देखें सर्वे के पूरे नतीजे.

ADVERTISEMENT

NewsTak
पंजाब चुनाव से पहले एक और ओपिनियन पोल के आंकड़ों ने चौंकाया.
Google CTA

पंजाब में चुनावी हलचल काफी तेज हो गई है. एक तरफ प्रदेश की सत्तासीन पार्टी AAP सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में लोकप्रिय योजनाओं पर काम के साथ प्रदेश के विकास के दावे कर रही है, वहीं कांग्रेस, बीजेपी और अकालीदल AAP को अलग-अलग मुद्दों पर घेर रही हैं. पार्टियों के बीच जुबानी जंग जारी है. लोगों में इस बात की जिज्ञासा है कि आगामी चुनाव में अब पंजाब किसका होगा ? पंजाब के लोग कौन सी पार्टी के हाथों राज्य की सत्ता की चाबी सौंपने वाले हैं. इन सवालों के मद्देनजर स्कोर इंटेलीजेंस ने जनता के नब्ज को टटोलने की कोशिश की. एजेंसी ने सर्वे के ताजा आंकड़े पेश कर दिए हैं जो बेहद चौंकाने वाले हैं. 

ध्यान देने वाली बात है कि ये आंकड़े आज की तरीख को ध्यान में रखकर पेश किए गए हैं. यानी 'आज अगर चुनाव हो जाए तो राज्य में माहौल किसका और कितना है' पर आधारित आंकड़े हैं. चुनाव के समय तक ये आंकड़े बदल सकते हैं. 

किस पार्टी को कितनी सीटें मिलने का अनुमान ?

पंजाब चुनाव 2027 से पहले स्कोर इंटेलिजेंस (SCORE Intelligence) के ताजा ओपिनियन पोल में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी 69–82 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. वहीं 117 सीटों वाली विधानसभा में कांग्रेस पार्टी को 17–34 सीटें मिलने की बात कही गई है. बीजेपी को 4-12 और शिरोमणि अकाली दल को 2–6 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. 

Punjab Election 2027: पंजाब में AAP का वर्चस्व या BJP कांग्रेस स्थानीय पार्टियों के साथ कर सकती हैं बड़ा खेल? जानें रुद्र रिसर्च की ग्राउंड रिपोर्ट

कुल सीटें: 117, बहुमत: 59

पार्टी अनुमानित सीटें 
AAP 69–82
कांग्रेस 17–34
BJP 4–12
शिरोमणि अकाली दल 2–6
वारिस पंजाब दे 2–6
अन्य 01
टाई 06

इस सर्वे की खास बात ये है कि इसमें 6 सीटों पर बराबरी का अनुमान जताया गया है. यानी 6 सीटों पर कांटे की टक्कर की बात कही जा रही है. कुल मिलाकर आम आदमी पार्टी को बहुमत मिलने का अंदेश जताया गया है. 

गौरतलब है कि 13 सितंबर से 14 अक्टूबर 2026 के बीच किए गए इस सर्वे में कुल 28,347 लोगों की राय ली गई है. चूंकि अलग-अलग अनुमानित दायरे हैं, इसलिए इनके अधिकतम आंकड़ों को जोड़कर कुल सीटों का निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता.

किस पार्टी के कितने वोट शेयर ?  

हालांकि सर्वे में आम आदमी पार्टी का वोट शेयर 2022 के मुकाबले 42.01 फीसदी से घटकर 38 फीसदी होने का अनुमान जताया गया है. वहीं कांग्रेस पार्टी का वोट शेयर बढ़ता दिख रहा है. 2022 के चुनाव के मुकाबले आज के वक्त के अनुमान के हिसाब से वोट शेयर में करीब 1 फीसदी की मामूली वृद्धि का अनुमान जताया गया है. 2022 में वोट शेयर 22.98 फीसदी था. अब 24 फीसदी का अनुमान जताया गया है. BJP का वोट शेयर भी बढ़ा है. देखें वोट शेयर का टेबल.

पंजाब चुनाव से पहले Matrize के सर्वे के आ गए नतीजे, त्रिशंकु वाले आंकड़ों ने चौंकाया !

पार्टी साल 2022 में वोट शेयर अब वोट शेयर (अनुमान)
AAP 42.01% 38.00%
कांग्रेस 22.98% 24.00%
BJP 6.60% 14.00%
अकाली दल 18.38% 12.50%
वारिस पंजाब दे 0.00% 8.50%
BSP 1.77% 1.00%
अन्य 8.26% 2.00%

पंजाब चुनाव सर्वे: AAP, BJP कांग्रेस या अकाली दल किसकी बढ़त ? Matrize के फाउंटर ने बता दिया !