Bikanervala के मालिक केदारनाथ अग्रवाल का निधन, दिल्ली में रहकर बनाया 2300 करोड़ का कारोबार
Bikanervala Chairman Kedarnath Aggarwal Dies: आज बीकानेरवाला और बिकानो समूह भारत और विश्व के करीब 30 देशों के 150 जगहों पर देशी मिठाइयां और नमकीन का जायजा उपलब्ध करवा रहा है,
ADVERTISEMENT

Bikanervala के मालिक केदारनाथ अग्रवाल का निधन, दिल्ली में रहकर बनाया 2300 करोड़ का कारोबार
Bikanervala Chairman Kedarnath Aggarwal Dies: बाल्टी में रसगुल्ला और टोकरी भर बीकानेरी भुजिया के साथ दिल्ली के चांदनी चौक से आज देश और दुनिया में बीकानेरी स्वाद की पहचान बने बीकानेर वाला समूह के संस्थापक केदारनाथ अग्रवाल का सोमवार को दिल्ली में निधन हो गया. 1950 में दिल्ली के चांदनी चौक में परांठा गली के पास बीकानेर नमकीन भंडार के नाम से मशहूर हुई उनकी छोटी सी दुकान आज लगभग 2300 करोड़ के बाजार मूल्य हो गई है. अब यह बीकानेर वाला और बिकानो नमकीन के नाम से भारत समेत लगभग 30 देशों में जानी जाती है.