Exclusive: प्रताप सिंह खाचरियावास को राजनीति में किससे है सबसे ज्यादा खतरा? सुनिए मंत्री का जवाब

Pratap Singh Khachariawas: राजस्थान सरकार में मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास का एक ऑडियो वायरल हो रहा है. ऑडियो में वह बीजेपी और कांग्रेस को अपना दुश्मन बता रहे हैं. ऑडियो में वह कह रहे हैं कि इस बार कांग्रेस और बीजेपी दोनों मुझे मारने आएंगे. अब बड़ी लड़ाई चालू होगी. इस बार पहला ऐसा चुनाव होगा, […]

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Pratap Singh Khachariawas: राजस्थान सरकार में मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास का एक ऑडियो वायरल हो रहा है. ऑडियो में वह बीजेपी और कांग्रेस को अपना दुश्मन बता रहे हैं. ऑडियो में वह कह रहे हैं कि इस बार कांग्रेस और बीजेपी दोनों मुझे मारने आएंगे. अब बड़ी लड़ाई चालू होगी. इस बार पहला ऐसा चुनाव होगा, जिसमें बीजेपी-कांग्रेस दोनों मुझे मारने आएंगे. उन्होंने प्रदेशभर में अपनी लोकप्रियता का इशारा करते हुए कहा कि मुझे सब जानते हैं और पूरे देश में लोग मुझे जानते हैं. प्रदेश में 200 एमएलए हैं, सबको कौन जानता है? लेकिन मुझे भगवान की कृपा से सब जानते हैं. इस बयान के बाद उन्होंने यू-टर्न भी लिया.