जयपुर में मिठाईयों के नाम से हटा 'पाक' शब्द, अब ‘मोती श्री’, ‘मैसूर श्री’ से होगी पहचान!
भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब केवल सीमाओं और कूटनीतिक संबंधों तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि इसका प्रभाव आम जनजीवन और बाजारों पर भी देखा जा रहा है.
ADVERTISEMENT

Jaipur
भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब केवल सीमाओं और कूटनीतिक संबंधों तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि इसका प्रभाव आम जनजीवन और बाजारों पर भी देखा जा रहा है. जयपुर में मिठाई की दुकानों पर देशभक्ति की एक अनोखी लहर दौड़ पड़ी है. अब दुकानदार अपनी मिठाइयों के नामों से ‘पाक’ शब्द हटाकर उसकी जगह ‘श्री’ या ‘भारत’ जोड़ रहे हैं. जैसे कि ‘मोती पाक’ अब ‘मोती श्री’, ‘आम पाक’ को ‘आम श्री’, ‘गोंद पाक’ को ‘गोंद श्री’ और ‘मैसूर पाक’ को ‘मैसूर श्री’ के नाम से बेचा जा रहा है.