कौन है देवी सिंह? जिसने साध्वी प्रेम बाईसा को लगाए थे ताबड़तोड़ इंजेक्शन, आखिरी 30 सेकंड की खौफनाक दास्तान पता चली!
Sadhvi Prem Baisa death: जोधपुर की साध्वी प्रेम बाईसा की मौत के मामले में पुलिस ने SIT जांच शुरू कर दी है. आरोप है कि कंपाउंडर देवी सिंह ने उन्हें कई इंजेक्शन लगाए थे, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई.
ADVERTISEMENT

sadhvi's Prem Baisa
Sadhvi Prem Baisa death: राजस्थान के जोधपुर में साध्वी प्रेम बाईसा की मौत का मामला गहराता जा रहा है. इस हाई-प्रोफाइल मामले की गंभीरता को देखते हुए जोधपुर पुलिस कमिश्नर ओम प्रकाश ने एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) बना दी है. पुलिस अब पोस्टमार्टम और विसरा रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिससे मौत की असली वजह साफ हो सके.