क्या है प्रेम बाईसा की मौत का सच? एसीपी छवि शर्मा सुलझाएंगी गुत्थी, जोधपुर पुलिस ने बनाई SIT

Sadhvi Prem Baisa: जोधपुर की मशहूर कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस ने कड़ा कदम उठाया है. पुलिस कमिश्नर ने मामले की गहराई से जांच के लिए एसीपी छवि शर्मा के नेतृत्व में SIT बनाई है.

ADVERTISEMENT

Sadhvi Prem Baisa
Sadhvi Prem Baisa
google news

Sadhvi Prem Baisa: राजस्थान के जोधपुर की मशहूर कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की मौत का मामला अब चर्चा में है. उनकी मौत कैसे हुई, यह अब तक साफ नहीं हो पाया है. लोगों के मन में कई सवाल हैं, इसलिए जोधपुर पुलिस ने अब इसकी जांच के लिए एक खास टीम (SIT) बना दी है. पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश पासवान ने खुद इसके आदेश दिए हैं ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके.