साध्वी प्रेम बाईसा के अंतिम 30 सेकंड...क्या पिता कुछ छिपा रहे हैं? इन 5 अनसुलझे सवालों में फंसा पूरा केस!
Sadhvi Prem Baisa Case: जोधपुर की युवा साध्वी प्रेम बाईसा की इंजेक्शन लगने के तुरंत बाद संदिग्ध मौत हो गई. मौत के 3 घंटे बाद पिता द्वारा इंस्टाग्राम पर नोट पोस्ट करने और पोस्टमार्टम का विरोध करने से मामला संदिग्ध हो गया है. पुलिस अब पुराने वायरल वीडियो और ब्लैकमेलिंग के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है.
ADVERTISEMENT

Sadhvi Prem Baisa
Sadhvi Prem Baisa Case: राजस्थान की जानी-मानी युवा साध्वी प्रेम बाईसा की अचानक हुई मौत ने सबको चौंका दिया है. 25 साल की उम्र में उनकी संदिग्ध मौत ने कई ऐसे सवाल खड़े कर दिए हैं, जिनका जवाब अभी तक किसी के पास नहीं है. पुलिस जांच में जुटी है, लेकिन पिता के कुछ फैसलों और सोशल मीडिया पर पोस्ट हुए सुसाइड नोट ने मामले को और भी उलझा दिया है.