कौन हैं हापुड़ की DM कविता मीणा? बाढ़ में बुजुर्ग महिला की मदद कर क्यों चर्चा में आईं? जानिए IAS अफसर की पूरी कहानी

IAS Kavita Meena News: हापुड़ की DM IAS कविता मीणा इन दिनों एक तस्वीर और वीडियो को लेकर चर्चा में हैं. बाढ़ प्रभावित इलाके में निरीक्षण के दौरान उन्होंने बीमार बुजुर्ग महिला की मदद की. उनके इस अंदाज ने लोगों का ध्यान खींचा. जानिए आखिर कौन हैं कविता मीणा, कहां की रहने वाली हैं और उन्होंने UPSC कब पास किया?

ADVERTISEMENT

बाढ़ में बुजुर्ग महिला की मदद कर क्यों चर्चा में आईं IAS कविता मीणा
बाढ़ में बुजुर्ग महिला की मदद कर क्यों चर्चा में आईं IAS कविता मीणा
Google CTA

IAS Kavita Meena Biography: सरकारी अधिकारियों की पहचान आमतौर पर उनके सख्त फैसलों और कड़े प्रशासनिक रवैये से होती है. लेकिन उत्तर प्रदेश के हापुड़ की जिलाधिकारी IAS कविता मीणा की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसने अधिकारी के संवेदनशीलता से भरे मानवीय चेहरे को दुनिया के सामने रखा है. दरअसल, बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने के दौरान उनकी नजर एक बीमार बुजुर्ग महिला पर पड़ी. महिला की हालत देखकर DM कविता मीणा खुद उसके पास पहुंचीं और उसकी मदद के लिए आगे आईं. उनके इस मानवीय व्यवहार की अब साेशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है. आखिर कौन हैं कविता मीणा? उनका संबंध किस जगह से है, उन्होंने पढ़ाई कहां से की और UPSC जैसी मुश्किल परीक्षा को उन्होंने कब पास किया? आइए जानते हैं उनकी पूरी कहानी.