राजस्थान की वो जगह जहां दूल्हा घोड़े की बजाय ऊंट पर सवार होकर निभाता है शादी की रस्में, परंपरा के बारे में जानकर चौंक जाएंगे आप!

भारत विविधताओं का देश है. ये विविधता खासकर शादियों में ज्यादा देखने को मिलता है. हर समुदाय के लोगों के अपने रीति-रिवाज और परंपराएं होती हैं. ऐसे ही एक अनोखी परंपरा राजस्थान के रेगिस्तान इलाकों में देखने को मिलती है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

भारत विविधताओं का देश है. ये विविधता खासकर शादियों में ज्यादा देखने को मिलता है. हर समुदाय के लोगों के अपने रीति-रिवाज और परंपराएं होती हैं. ऐसे ही एक अनोखी परंपरा राजस्थान के रेगिस्तान इलाकों में देखने को मिलती है. दरअसल, राजस्थान (Rajastha News) के रेगिस्तान इलाके में पहले यातायात के संसाधन नहीं होता था तो लोग ऊंट या बैलगाड़ी का इस्तेमाल आने-जाने के लिए करते थे. लेकिन अब यहां पर भी यातायात के साधन उपलब्ध हैं. फिर भी लोग शादियों में ऊंट का उपयोग करते हैं. यहां दूल्हे शादी के दिन तोरण ऊंट पर मारते हैं. शादी-विवाह के दौरान तोरण की रस्म काफी मायने रखती है.