JEE Advanced: कोटा में साथ पढ़े, एक भाई का नंबर कम आया तो दूसरे ने छोड़ा IIT बॉम्बे...ट्विंस महारूफ और मसरूर की गजब कहानी
Twin Brothers Success Story: ओडिशा के जुड़वा भाइयों महारूफ और मसरूर ने JEE Advanced 2026 में शानदार रैंक हासिल कर सफलता की नई मिसाल पेश की है. AIR 32 हासिल करने वाले महारूफ ने IIT बॉम्बे छोड़कर भाई के साथ IIT मद्रास में कंप्यूटर साइंस पढ़ने का फैसला लिया. जानिए दोनों भाइयों की प्रेरणादायक कहानी, कोटा में 3 साल की तैयारी, मां के त्याग, परिवार के संघर्ष और IIT तक पहुंचने के सफर की पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

JEE Advanced 2026 Topper Story
देशभर में जहां जेईई एडवांस्ड के टॉप रैंकर्स का सपना अक्सर आईआईटी बॉम्बे की कंप्यूटर साइंस सीट होता है, वहीं कोटा में पढ़े ओडिशा के जुड़वा भाइयों ने सफलता की एक अलग मिसाल पेश की है. तीन साल तक कोटा में रहकर तैयारी करने वाले महारूफ और मसरूर ने न सिर्फ शानदार रैंक हासिल की, बल्कि भाईचारे की ऐसी कहानी लिख दी, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है.