जैसलमेर के लाल को दी नम आंखों से अंतिम विदाई, शहीद पिता को एकटक देखती रही 3 साल की बेटी
Jaisalmer news: सिक्किम में आर्मी के ट्रक के खाई में गिर जाने से 16 जवान शहीद हो गए थे. इसमें राजस्थान के 3 जवान शहीद हुए थे. जिनमें से एक जैसलमेर के जोगा गांव निवासी सूबेदार गुमान सिंह थे. जिनका पार्थिव शरीर सेना के विशेष विमान से रविवार को जैसलमेर पहुंचा. गुमान सिंह की पार्थिव […]
ADVERTISEMENT

Jaisalmer news: सिक्किम में आर्मी के ट्रक के खाई में गिर जाने से 16 जवान शहीद हो गए थे. इसमें राजस्थान के 3 जवान शहीद हुए थे. जिनमें से एक जैसलमेर के जोगा गांव निवासी सूबेदार गुमान सिंह थे. जिनका पार्थिव शरीर सेना के विशेष विमान से रविवार को जैसलमेर पहुंचा. गुमान सिंह की पार्थिव देह को अंतिम दर्शन के लिए गांव लाया गया. घर पहुंचने के बाद पार्थिव देह देख माता, पत्नी, बच्चे, भाइयों की रुलाई फूट पड़ी. यह देख हर कोई भावुक होता दिखा. वहीं आसपास के लोग परिवार को ढांढस बधाते रहे. इसके बाद उनके पैतृक गांव में पूरे सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया. बड़े बेटे प्रह्लाद सिंह ने शहीद पिता को मुखाग्नि दी. इस दौरान पूरा क्षेत्र शहीद अमर रहे के नारों से गुंज उठा.
