अंग्रेजों के जमाने में बनी 115 साल पुरानी नैरोगेज ट्रेन का संचालन बंद, विदाई देने वाले लोग हुए भावुक, जानें
Dholpur News: राजस्थान के धौलपुर में अंग्रेजों के जमाने में बनी 115 साल पुरानी नैरोगेज ट्रेन का संचालन 1 अप्रैल से बंद हो गया. लोगों ने ट्रेन को सजाकर नम आंखों से विदाई दी. डांग इलाके के यात्रियों की लाइफ लाइन कहे जाने वाली ट्रेन के बंद होने से लोगों के साथ ट्रेन का स्टाफ […]
ADVERTISEMENT

Dholpur News: राजस्थान के धौलपुर में अंग्रेजों के जमाने में बनी 115 साल पुरानी नैरोगेज ट्रेन का संचालन 1 अप्रैल से बंद हो गया. लोगों ने ट्रेन को सजाकर नम आंखों से विदाई दी. डांग इलाके के यात्रियों की लाइफ लाइन कहे जाने वाली ट्रेन के बंद होने से लोगों के साथ ट्रेन का स्टाफ भी मायूस हो गया. इस नैरोगेज ट्रैन की शुरुआत धौलपुर स्टेट के महाराज ने वर्ष 1908 में की थी. कभी इस ट्रैन का निर्माण धौलपुर के लाल पत्थर की ढुलाई के लिए किया जाता था. उसके बाद यह यात्री ट्रेन में तब्दील हो गई.
