Rajasthan election: आधी आबादी का मैजिक और नई रणनीति के साथ वसुंधरा राजे दिलाएंगी जीत?

राजस्थान विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने में बस कुछ ही दिन बचे हैं. इस चुनाव में राजस्थान की पूर्व सीएम और बीजेपी की सीनियर नेता वसुंधरा राजे की नई रणनीति चर्चा में है. राजे ने चुनावी सभाओं में महिलाओं के मुद्दे पर जमकर अशोक गहलोत सरकार को घेरा. वे राज्य के प्रत्येक क्षेत्र में पहुंचीं और लोगों से जुड़ने की कोशिश की.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Will Vasundhara Raje win with the magic of women’s vote: राजस्थान में 199 सीटों पर मतदान हो गया है. नतीजे 4 दिन बाद यानी 3 दिसंबर को आएंगे. चुनावी मैदान में कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने हैं. जीत-हार को लेकर तमाम दावे किए जा रहे हैं. इस बीच, राजस्थान में इस बात को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं कि किस पार्टी के सिर पर जीत का ताज सजेगा?