live blog active
लाइव

Rajasthan Nagar Parishad Sabhapati Election Live: राजस्थान की 47 नगर परिषदों में आज चुने जाएंगे सभापति, सियासी दलों की धड़कनें तेज!

Rajasthan Nagar Parishad Sabhapati Election Live: राजस्थान में 21 सितंबर 2026 को 47 नगर परिषदों के सभापति पद के लिए मतदान सुबह 10 बजे से शुरू हो गया है और दोपहर 2 बजे तक चलेगा. इसके तुरंत बाद मतगणना शुरू होगी. कई नगर परिषदों में किसी एक दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने के कारण निर्दलीय पार्षदों की भूमिका अहम हो गई है. जानिए पल-पल के अपडेट.

ADVERTISEMENT

Rajasthan Sabhapati Election 2026 LIVE Updates
Rajasthan Sabhapati Election 2026 LIVE Updates
Google CTA

राजस्थान में शहरी निकाय चुनावों का रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया है. राज्य की 47 नगर परिषदों में आज सभापति पद के लिए मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो कि 2 बजे तक चलेगी और इसके बाद परिणाम आएंगे. इस चुनाव के नतीजों से यह साफ हो जाएगा कि स्थानीय शहरी निकायों की कमान किस दल के हाथ में जाएगी. पिछले कुछ दिनों से चल रही हाई-प्रोफाइल बाड़ेबंदी, बैठकों और क्रॉस वोटिंग के डर के बाद आखिरकार आज फैसले का दिन आ गया है.

  • 10:45 AM • 21 Sep 2026

    श्रीगंगानगर सभापति चुनाव: पार्षदों के अपहरण की अफवाह से मंडी में जबरदस्त आक्रोश

    श्रीगंगानगर में पार्षदों के कथित अपहरण की खबर सामने आने के बाद अनाज मंडी क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया, जो देखते ही देखते पुलिस और जनता के बीच हिंसक टकराव में बदल गया. हालात बेकाबू होने पर दोनों पक्षों के बीच लाठीचार्ज हुआ, जिसमें कई पुलिसकर्मियों के सिर फटने और गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है. इस तनावपूर्ण घटनाक्रम के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है.

  • 10:39 AM • 21 Sep 2026

    टोंक नगर परिषद सभापति चुनाव: भाजपा और कांग्रेस-निर्दलीय पार्षदों ने डाले वोट

    टोंक नगर परिषद के सभापति पद के लिए मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है. इस दौरान भाजपा प्रत्याशी प्रहलाद सिंह सोलंकी, पार्षद बीना छामुनिया और आशा जैन ने मतदान किया है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी के 4 पार्षदों तथा 1 निर्दलीय पार्षद ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है.
     

  • 10:33 AM • 21 Sep 2026

    Rajasthan Nagar Parishad Sabhapati Chunav Live Updates: दौसा में सभापति चुनाव के दौरान हंगामा

    Rajasthan 47 Nagar Parishad Sabhapati Voting Result 2026: दौसा में सभापति चुनाव के लिए वोटिंग के दौरान हंगामा होने की खबर सामने आई है. मिली जानकारी के मुताबिक, बीजेपी पार्षद रितेश पारिक और कांग्रेस पार्षद रेखा गुर्जर के बीच नोंकझोंक की खबर है. कुछ देर के लिए पुलिस भी मतदान केंद्र के अंदर पहुंची थी.

  • 10:26 AM • 21 Sep 2026

    करौली नगर परिषद सभापति चुनाव: भाजपा प्रत्याशियों और पार्षदों का नगर परिषद पहुंचना शुरू, मतदान प्रक्रिया जारी

    करौली नगर निकाय चुनाव 2026 के तहत सभापति पद के लिए मतदान की प्रक्रिया जारी है. करौली नगर परिषद में हो रहे इस चुनाव में मतदान करने के लिए भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र शर्मा (वार्ड 50 पार्षद) के साथ-साथ वार्ड 47 से सुआ बाई, वार्ड 43 से मंजू और वार्ड 17 से ममता पार्षद नगर परिषद पहुंचे और सभापति पद के लिए अपना मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं.

  • 10:14 AM • 21 Sep 2026

    तिजारा सभापति चुनाव: पंचकूला में 18 पार्षद रोके जाने के आरोप से गरमाई राजनीति

    Rajasthan Nikay Chunav Sabhapati Result Live: तिजारा नगर परिषद सभापति चुनाव से ठीक पहले यहां की सियासत में बड़ा भूचाल आ गया है, क्योंकि कांग्रेस समर्थित 18 पार्षदों को हरियाणा के पंचकूला में रोके जाने के आरोप के बाद राजस्थान से हरियाणा तक राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि बाड़ेबंदी से लौट रहे इन पार्षदों को हरियाणा पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है, जिसके विरोध में कांग्रेस नेता इमरान खान पंचकूला में और तिजारा के पूर्व विधायक संदीप यादव तिजारा में धरने पर बैठ गए हैं. 

    इस पूरे घटनाक्रम को सभापति चुनाव से जोड़ते हुए कांग्रेस ने चुनाव निरस्त करने की मांग की है और विरोध के चलते तिजारा में बाजार बंद कराने की सूचना भी सामने आई है. इस दो राज्यों के सियासी घमासान और प्रशासन की भूमिका पर उठ रहे सवालों के बीच हरियाणा पुलिस का आधिकारिक पक्ष आना अभी बाकी है, जिसने चुनावी माहौल को बेहद गरमा दिया है और अब सबकी नजरें आगामी प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हैं.

  • 10:08 AM • 21 Sep 2026

    Rajasthan Nikay Chunav Sabhapati Result Live: भाजपा का मतदान से बायकॉट, अब कांग्रेस और 'आप' में सीधा मुकाबला

    Sabhapati Election Live Updates: बारां नगर परिषद सभापति पद के लिए होने वाले मतदान को लेकर राजनीति गरमा गई है, जहां भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिकरवार ने एक बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि भाजपा नगर परिषद के इस मतदान में बिल्कुल हिस्सा नहीं लेगी. पार्टी का यह फैसला मतदाताओं का जनादेश उनके पक्ष में न आने के कारण लिया गया है, जिसके तहत भाजपा ने विपक्ष में बैठकर जनता की आवाज उठाने का निर्णय किया है और आज होने वाले मतदान में उसके पार्षद भाग नहीं लेंगे. भाजपा के इस कदम के बाद अब मुकाबला कांग्रेस की मीनाक्षी भारद्वाज और आम आदमी पार्टी (आप) की शीतल राठौर के बीच सीधा हो गया है, जिसमें 'आप' के पास 31 पार्षदों के समर्थन का स्पष्ट बहुमत है, जबकि कांग्रेस के 18 पार्षद जीतकर नगर परिषद पहुंचे हैं.

  • 09:56 AM • 21 Sep 2026

    Rajasthan Nikay Chunav Sabhapati Result Live: 6 सभापति चुने गए निर्विरोध

    Sabhapati Election Live Updates: राजस्थान के नगर निकाय चुनाव 2026 के तहत राज्य की 47 नगर परिषदों में से कुल 6 नगर परिषदों में सभापति के पदों पर निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ है. इन सभी छह नगर परिषदों और उनके नवनिर्वाचित सभापतियों के नाम इस प्रकार हैं: भिवाड़ी नगर परिषद से डॉ. गुंजन खटाना, डीग नगर परिषद से अर्पित गुप्ता, पुष्कर नगर परिषद से राजेंद्र बाकोलिया, निंबाहेड़ा नगर परिषद से शिल्पा भूतड़ा, हिंडौन नगर परिषद से विजय कुमारी और धौलपुर नगर परिषद से गिरीश गर्ग ने निर्विरोध जीत हासिल की है.