Rajasthan Panchayat Election Date Change: राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखें बदलीं, चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल, जानें नई तारीखें

Rajasthan Panchayat Election Date Change: राजस्थान पंचायती राज चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने बड़ा फैसला लिया है. धनतेरस के त्योहार को ध्यान में रखते हुए आयोग ने पहले, दूसरे और तीसरे चरण के चुनाव कार्यक्रम में बदलाव किया है. अब पंच और सरपंच पद के लिए मतदान तय तारीख से एक दिन पहले कराया जाएगा.

ADVERTISEMENT

राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखें बदलीं (प्रतिकात्मक फोटो)
राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखें बदलीं (प्रतिकात्मक फोटो)
Google CTA

Rajasthan Panchayat Election New Dates: राजस्थान में पंचायती राज चुनाव की तैयारी कर रहे मतदाताओं और उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. राज्य निर्वाचन आयोग ने पंच और सरपंच पद के चुनाव कार्यक्रम में महत्वपूर्ण संशोधन किया है. अब धनतेरस के दिन आम मतदाताओं को वोट डालने के लिए लाइन में नहीं लगना पड़ेगा. आयोग ने पहले, दूसरे और तीसरे चरण के मतदान की तारीखों को एक-एक दिन पहले तय कर दिया है.