RBSE 12th topper: पानी पूरी वाले की बेटी ने 12वीं बोर्ड में किया कमाल, मार्कशीट आई सामने

RBSE Rajasthan board result 12th topper: पानी पूरी का ठेला लगाने वाले की बेटी ने 12वीं बोर्ड में 94.80 फीसदी अंक हासिल किए हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (rbse 12th result 2024) का रिजल्ट घोषित होने के बाद उदयपुर में पानीपुरी बेचने वाले के घर में खुशियों की लहर थी. वजह बेटी ने 12वीं में  94.80 फीसदी अंक हासिल किया था. पिता ने ये खबर सुनी तो उनका सिर गर्व से ऊंचा हो गया. प्रिया साहू ने बचपने से पिता को मेहनत कर परिवार का पेट पालते देखा था. प्रिया को इस बात से प्रेरणा मिली और उन्होंने 12वीं एग्जाम में जीतोड़ मेहनत की. आखिरकार प्रिया (RBSE topper) की मेहनत रंग लाई. 

वह इस सफलता के पीछे माता सीमा साहू और पिता पुरुषोत्तम साहू को श्रेय देती हैं. खास बात यह है कि पिता पानी-पूरी का ठेला लगाते हैं. उदयपुर के 'बड़ी होली' क्षेत्र के निवाली साहू मालदास स्ट्रीट में वर्षों से ठेला लगा रहे हैं. 

खाटू श्याम के भक्त हैं पिता

बीतें कई सालों से संघर्षरत इस परिवार में जब बेटी ने 12वीं बोर्ड टॉप किया तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा. बेटी की सफलता के पीछे खाटू श्याम के भक्त साहू ने इसे प्रभु भक्ति का फल और उनकी बेटी की मेहनत-लगन को बताया. 

सरकारी स्कूल में पढ़कर किया टॉप  

खास बात यह है कि प्रिया साहू उदयपुर (Udaipur News) के सरकारी स्कूल रेजीडेंसी गर्ल्स सीनियर सैकंडरी स्कूल की छात्रा हैं. अंग्रेजी में 90 और हिंदी में 94 अंक हासिल किए. जबकि फिजिक्स (95%), गणित (96%) के साथ ही केमिस्ट्री (99%) में उनका सबसे शानदार रिजल्ट रहा.

यह भी पढ़ें: 

RBSE 12th 2024 Topper: सरकारी स्कूल के छात्र और मजदूर के बेटे उदयवीर की मार्कशीट क्यों हो रही वायरल