BJP उम्मीदवार लुम्बाराम की रैली में भीड़ वाले वायरल Video की वैभव गहलोत ने बताई ये सच्चाई!
दरअसल रविवार को जालौर में बीजेपी प्रत्याशी लुंबाराम के लिए पीएम मोदी की रैली थी. इसी दौरान भारी भीड़ वाला ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. पीएम मोदी की रैली में भीड़ बताकर ये वीडियो शेयर किया गया.
ADVERTISEMENT

BJP उम्मीदवार लुम्बाराम के लिए PM मोदी की रैली में भीड़ वाले Video की वैभव गहलोत ने बताई सच्चाई!
जालौर (Jalore) में बीजेपी उम्मीदवार लुम्बाराम (Lumbaram) के लिए रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM narendra modi in jalore) की रैली के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने लगा. इस वीडियो में दिखाई देने वाली भीड़ को पीएम मोदी की रैली का बताया गया. इसी बीच कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गहलोत (Viabhav gehlot) ने सोशल मीडिया X पर इस वीडियो के 4 साल पुराने होने के दावे के साथ ही एक यूट्यूब लिंक भी दे दिया. वैभव गहलोत ने एक स्क्रीन शॉट भी शेयर किया जिसमें लुंबाराम इस वीडियो को ट्विट कर लिख रहे हैं- नतमस्तक हूं. हालांकि लुंबाराम के सोशल मीडिया X को जब देखा गया तो ये पोस्ट वहां नहीं मिला. बताया जा रहा है कि वैभव गहलोत के ट्विट के बाद ये पोस्ट डिलीट कर दिया गया.
