रणथंभौर टाइगर रिजर्व में पर्यटकों के सामने बाघ ने किया सांभर का शिकार, Video आया सामने
ADVERTISEMENT
दरअसल रणथंभौर नेशनल पार्क के जोन नम्बर दस में सुबह की पारी में पर्यटक टाइगर सफारी (hunter tiger video) पर गए थे. यहां उन्हें टाइगर टी-108 जय के दीदार हुए. यहां बोरिंग वाली तलाई पर सांभर पानी पी रहा था.
रणथंभौर नेशनल पार्क (ranthambore national park) में टाइगर साइटिंग (tiger sighting in ranthambore tiger reserve) के लिए जाने वाले पर्यटकों को बाघ दिख जाएं तो उनका दिन बन जाता है. कई बार ऐसा होता है कि सैलानियों को बिना टाइगर साइटिंग के ही लौटना पड़ता है. वहीं जब बाघ भी शिकार करते दिख जाए तो समझो सोने पर सुहागा हो गया. ऐसा ही कुछ फिर हुआ रणथंभौर के जोन नंबर 10 में. अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है.