Vaibhav Suryavanshi : पिता ने बेची जमीन, मां ने तड़के उठकर पकाया खाना ताकि वैभव करे कमाल

वैभव के पिता संजीव सूर्यवंशी कभी क्रिकेटर बनना चाहते थे. वे क्रिकेटर नहीं बन सके तो ये सपना बेटे वैभव के साथ जीने लगे. बेटे को शुरूआती ट्रेनिंग इन्होंने ही दी.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: वैभव सूर्यवंशी के इंस्टा से.
Google CTA

जब एक पिता अपनी जमीन बेच देता है और एक मां रोज़ सुबह 4 बजे उठकर बेटे के लिए खाना बनाती है, तो समझ लीजिए कि कोई सपना पाला जा रहा है. वो सपना जो केवल एक बच्चे का नहीं, बल्कि एक पूरे परिवार का होता है. बिहार के समस्तीपुर जिले के छोटे से गांव मोतीपुर से आने वाले वैभव सूर्यवंशी की कहानी भी कुछ ऐसी ही है. संघर्ष, जुनून और अद्भुत प्रतिभा से भरी हुई.