मिनटों में पहुंच जाएंगे मेरठ से दिल्ली, Namo Bharat Train पर आया बड़ा अपडेट, जाने कब शुरू होगा ट्रायल?

Meerut to Delhi Namo Bharat Train: दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर तक नमो भारत ट्रेन का ट्रायल रन नवंबर से शुरू होगा. ट्रेन न्यू अशोक नगर और मेरठ साउथ स्टेशनों के बीच की यात्रा को 40 मिनट में पूरा कर देगी. 

ADVERTISEMENT

namo_bharat_train
नमो भारत ट्रेन की वजह से नोएडा के लोग भी खुश हो रहे हैं.
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

साहिबाबाद-न्यू अशोक नगर के बीच नमो भारत ट्रेन का ट्रायल रन नवंबर से शुरू होगा 

point

न्यू अशोक नगर और मेरठ साउथ स्टेशनों के बीच की यात्रा 40 मिनट में पूरी होगी

Meerut to Delhi Namo Bharat Train: दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर आरआरटीएस पर साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर के बीच करीब 12 किमी के खंड पर नमो भारत ट्रेन का ट्रायल रन नवंबर में शुरू होगा. एक बार चालू हो जाने के बाद न्यू अशोक नगर और मेरठ साउथ स्टेशनों के बीच की यात्रा 40 मिनट में हो सकेगी. न्यू अशोक नगर आरआरटीएस स्टेशन की लंबाई लगभग 215 मीटर और चौड़ाई 30 मीटर है. कॉनकोर्स और प्लेटफॉर्म लेवल पूरे हो चुके हैं. न्यू अशोक नगर तक ट्रैक बिछाने का काम लगभग पूरा हो चुका है.