गर्मियों में घूमने के लिए मेघालय का शिलांग है टॉप हॉलिडे डेस्टिनेशन

मेघालय पूर्वोतर भारत के सबसे खूबसूरत राज्यों में से एक है, जहां घूमने के लिए देश-विदेश से लोग आते हैं. यहां पर आपको गुफाएं, झरने, झीलें, ऊंचे पहाड़, घाटियां और प्रकृति के अद्भुत नजारे देखने को मिलेंगे. ऐसे में गर्मी की छुट्टियों में घूमने के लिए मेघालय बेस्ट पर्यटन स्थल है. समुद्र तल से 1,491 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद शिलांग मेघालय की राजधानी है और यह एक फेमस हिल स्टेशन भी है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

मेघालय पूर्वोतर भारत के सबसे खूबसूरत राज्यों में से एक है, जहां घूमने के लिए देश-विदेश से लोग आते हैं. यहां पर आपको गुफाएं, झरने, झीलें, ऊंचे पहाड़, घाटियां और प्रकृति के अद्भुत नजारे देखने को मिलेंगे. ऐसे में गर्मी की छुट्टियों में घूमने के लिए मेघालय बेस्ट पर्यटन स्थल है. समुद्र तल से 1,491 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद शिलांग मेघालय की राजधानी है और यह एक फेमस हिल स्टेशन भी है. आपको बता दें कि ये देश का पहला ऐसा हिल स्टेशन है, जहां चारों तरफ से पहुंच सकते हैं. शिलांग को ब्रिटिश शासन के दौरान पूर्व का स्कॉटलैंड कहा जाता था. अगर आप छुट्टियों में परिवार या दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं तो हम आपको यहां शिलांग के सबसे बेस्ट पर्यटन स्थल के बारे में बताएंगे, जिसको देखकर आपका मन खुश हो जाएगा.