झांसी: पहले पति पर जानलेवा हमला, जेल से छूटी तो प्रेमी के साथ लिव-इन में रहीं और फिर सास की हत्या, पूजा जाटव की खौफनाक साजिश का खुलासा
UP Crime News: झांसी में पूजा जाटव की खौफनाक साजिश ने सभी को चौंका दिया है. पहले पति पर जानलेवा हमला, फिर लिव-इन पार्टनर की रहस्यमयी मौत और अंत में सास की बेरहमी से हत्या. यह पूरी घटना एक क्राइम थ्रिलर से कम नहीं है.
ADVERTISEMENT

पूजा जाटव
UP Crime News: उत्तर प्रदेश के झांसी में एक खूबसूरत चेहरा और शातिर दिमाग वाली पूजा जाटव ने ऐसा खूनी खेल रचा, जिसने सबको दहला दिया. लिव-इन पार्टनर की मौत के बाद वो उसके गांव पहुंची और फिर घर में एंट्री ले ली. फिर जेठ के साथ संबंध बनाते हुए एक बच्ची को भी जन्म दिया. जब विवाद बढ़ा और सास ने विरोध किया तो उसकी हत्या भी करा दी. लेकिन अब इस कहानी में नया ट्विस्ट आया है क्योंकि पूजा पहले से शादीशुदा थी और उसने अपने पहले पति के साथ भी एक बड़ा कांड किया था. इस कहानी के बाद इस मामले ने नया ही मोड़ ले लिया है जिससे की चर्चाएं और बढ़ गई है. आइए सिलसिलेवार तरीके से जानते हैं पूजा जाटव की इस सनसनीखेज वारदात की पूरी कहानी.