BSP में आकाश आनंद का पॉलिटिकल करियर कौन कर रहा खराब? जानिए पार्टी से किनारे किए जाने की इनसाइड स्टोरी
Ishaan Anand BSP News: बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमो मायावती ने आकाश आनंद को एक बार फिर साइडलाइन कर उनके छोटे भाई ईशान आनंद को पार्टी में नंबर 3 की जिम्मेदारी दी है. इस बड़े फैसले के पीछे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ का पार्टी मामलों में हस्तक्षेप और मायावती का पार्टी हाईजैक होने का डर बताया जा रहा है.
ADVERTISEMENT

मायावती ने आकाश आनंद को फिर किया साइडलाइन. (फाइल फोटो)
Akash Anand BSP News: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राजनीति में इन दिनों सबसे बड़ा सवाल यही बना हुआ है कि आखिर बीएसपी सुप्रीमो मायावती बार-बार आकाश आनंद को आगे बढ़ाने के बाद अचानक पीछे क्यों खींच लेती हैं. हाल ही में मायावती ने आकाश आनंद को साइडलाइन करते हुए उनके छोटे भाई ईशान आनंद (ईशु) को संगठन में नंबर तीन का ओहदा दे दिया है. यूपी तक के खास शो 'आज का यूपी' में यूपी Tak/आजतक के एडिटर और ब्यूरो चीफ कुमार अभिषेक ने इस बात का गहन विश्लेषण किया है कि आखिर कौन है वो शख्स जिसकी वजह से आकाश आनंद का राजनीतिक करियर दांव पर लग गया है.
