उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर आज खुल सकते हैं पत्ते, बीजेपी ने 9 तो सपा ने खरीदे 4 पर्चे...लेकिन फंस रहा 10वीं सीट का गेम!
UP Rajya Sabha Election 2026: उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए 16 अक्टूबर को चुनाव होना है और 6 अक्टूबर नामांकन की आखिरी तारीख है. बीजेपी ने अभी अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित नहीं किए हैं, जबकि सपा ने दो उम्मीदवार बनाए है. वहीं बीजेपी ने 9 और सपा ने 4 नामांकन पत्र खरीदे हैं. जानिए यूपी राज्यसभा चुनाव का पूरा सीट गणित और सियासी समीकरण.
ADVERTISEMENT

UP Rajya Sabha Election 2026
उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले अभी राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पारा काफी हाई है. कल यानी 6 अक्टूबर को राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख है लेकिन अभी तक बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान नहीं किया है. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि आज बीजेपी और एनडीए अपने राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर सकते हैं. वहीं, इसके अलावा सपा की ओर से भी तीसरे कैंडिडेट को लेकर पत्ते खोलने का अनुमान है. अगर इस चुनाव में सपा तीसरा कैंडिडेट उतारती है, तो मामला काफी दिलचस्प हो सकता है क्योंकि 10वें सीट के लिए ना तो भाजपा(या एनडीए) और ना ही सपा के पास बहुमत है. ऐसे में आइए विस्तार से जानते हैं उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल से लेकर सीटों का पूरा गुणा-गणित.
