Y से M तक... अखिलेश यादव की नई रणनीति में जासमीर अंसारी की एंट्री क्यों अहम?

समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद में बड़ा बदलाव किया है. लाल बिहारी यादव के इस्तीफे के बाद मोहम्मद जासमीर अंसारी को नेता प्रतिपक्ष बनाने के लिए नामित किया गया है. 2027 विधानसभा चुनाव से पहले इस फैसले को सपा की मुस्लिम प्रतिनिधित्व और PDA रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने अपने राजनीतिक समीकरणों को साधना शुरू कर दिया है. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधान परिषद में बड़ा बदलाव किया है. पार्टी ने मोहम्मद जासमीर अंसारी को नेता प्रतिपक्ष बनाने के लिए नामित किया है. यह बदलाव ऐसे समय हुआ है, जब यूपी की राजनीति में मुस्लिम वोट को लेकर विपक्षी दलों के बीच सक्रियता बढ़ रही है.