अंकित बालियान के पिता से सपा चीफ अखिलेश यादव ने फोन पर की बात, जानें दोनों के बीच क्या हुई बातचीत
Ankit Baliyan Murder Case: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड पर पश्चिमी यूपी में राजनीति गर्मा गई है. कैराना सांसद इकरा हसन ने अंकित के पिता सतवीर सिंह की अखिलेश यादव से फोन पर बात कराई, जिसके बाद जयंत चौधरी ने अखिलेश के बयान को संवेदनहीन बताते हुए कड़ा ऐतराज जताया.
ADVERTISEMENT

अंकित बालियान के पिता से अखिलेश यादव ने फोन पर की बात
Ankit Baliyan Murder Case Akhilesh Yadav Phone Call: शामली में हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान की ताबड़तोड़ फायरिंग कर की गई निर्मम हत्या का मामला अब केवल एक आपराधिक घटना तक सीमित नहीं रह गया है. 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले यह मुद्दा पश्चिमी यूपी की 'जाट पॉलिटिक्स' का मुख्य केंद्र बनता जा रहा है. घटना के तीसरे दिन कैराना से समाजवादी पार्टी (सपा) की सांसद इकरा हसन अंकित बालियान के पैतृक गांव बंतीखेड़ा पहुंचीं, जहां उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की अंकित के पिता से फोन पर बात कराई.
