राम मंदिर चढ़ावा विवाद में चंपत राय से हुई 3 घंटे की कड़ी पूछताछ, जानें क्या-क्या बताया?

राम मंदिर कथित चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी ने पूर्व महासचिव चंपत राय से 3 घंटे तक पूछताछ कर उनका बयान दर्ज किया है. वहीं, जांच में बैंक और ट्रस्ट के बीच हुए समझौते (MoU) में भारी लापरवाही की बात सामने आई है, जिसके बाद अब पुलिस सभी 8 आरोपियों की करोड़ों की अवैध संपत्ति को खंगालने में जुट गई है.

ADVERTISEMENT

चंपत राय
चंपत राय
google news

अयोध्या के राम मंदिर में कथित चढ़ावे की चोरी मामले में हर रोज एक के बाद एक नए ट्विस्ट सामने आ रहे हैं. इस हाई-प्रोफाइल मामले में एक बहुत बड़ा अपडेट सामने आया है. मामले की जांच कर रही पुलिस टीम ने राम मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय से सोमवार को पहली बार करीब 3 घंटे तक आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की. इस दौरान पुलिस ने उनका आधिकारिक बयान भी दर्ज किया.