राम मंदिर चढ़ावा चोरी में बड़ा ट्विस्ट, SBI ने 3 महीने पहले ही किया था आगाह, पर ट्रस्ट ने नहीं बदलने दिए कर्मचारी!
अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले की जांच अब बैंक खातों तक पहुंच गई है. जहां पुलिस वित्तीय लेन-देन का पता लगाने के लिए 7 बैंकों से पिछले 5 साल का रिकॉर्ड खंगाल रही है.
ADVERTISEMENT

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जुड़े चढ़ावा चोरी मामले में जांच एजेंसियों ने अब अपनी कार्रवाई तेज कर दी है. मंदिर के दान में हुई इस हेराफेरी की कड़ियों को जोड़ने के लिए पुलिस अब बैंक खातों के ऑडिट वाले सबसे अहम पड़ाव पर पहुंच गई है. अयोध्या पुलिस ने इस मामले में कुल सात बैंकों से पिछले पांच साल का पूरा वित्तीय लेखा-जोखा (रिकॉर्ड) तलब किया है. इन बैंकों में केस के आठों आरोपियों के साथ-साथ श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के भी खाते संचालित हो रहे हैं.