'मेरा अल्लाह मुझे कहता है कि तुम्हें हक है'...इस पॉडकास्ट में आजम खान ने राजनीति और जेल के अनुभवों पर खुलकर की बात, देखें वीडियो
आजम खान 23 महीने सीतापुर जेल में रहने के बाद रिहा हो गए हैं. रिहाई के बाद यूपी तक से खास बातचीत में उन्होंने राजनीति, जेल के अनुभव और अपनी सदस्यता रद्द होने को लेकर खुलकर बात की. देखिए यूपी तक के पॉडकास्ट में उन्होंने और क्या क्या कहा.
ADVERTISEMENT

Azam Khan
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान 23 महीने बाद जेल से रिहा हो गए हैं. ऐसे में इन दिनों वे खूब सुखियों में हैं. इस बीच उन्होंने यूपी Tak के शो ‘यूपी की बात’ में चैनल के एग्जीक्यूटिव एडिटर कुमार अभिषेक से बात की है. इस बातचीत के दौरान उन्होंने अपने जेल में बीते दिनों और राजनीति को लेकर खुलकर अपनी बात रखी. आजम खान ने कहा कि पहले वह बाहर रहने की जिंदगी के लिए चर्चा में थे अब कैद में रहने की जिंदगी चर्चा में है. उन्होंने कहा कि 'जिस दिन हम चर्चा, पर्चा और खर्चा से महरूम हो जाएंगे, उस दिन हम कब्र में होंगे बाहर नहीं होंगे.'
