बसपा में शामिल होंगे आज़म खान? जेल से बाहर आने के बाद पहली बार खुद बताया अपना अगला प्लान
Akhilesh Yadav News: आजम खान 23 महीने बाद जेल से बाहर आ गए हैं. इस बीच अब उन्होंने ANI से बातचीत के दौरान बसपा जॉइन करने की अटकलों पर बड़ा बयान दिया है.
ADVERTISEMENT

सपा नेता मोहम्मद आजम खान (फाइल फोटो)
Akhilesh Yadav News: उत्तर प्रदेश की राजनीति में दिग्गज नेता आजम खान (Azam Khan) 23 महीने बाद जेल से रिहा हो गए है. उनकी रिहाई के बाद से उनके समर्थकों में खुशी की लहर है. इस बीच अब रिहाई के बाद आजम खान का बयान भी सामने आया है. उन्होंने ANI से बात करते हुए अपना पहला रिएक्शन दिया. इस दौरान उन्होंने शायराना अंदाज में अपने दर्द को बयां किया. हालांकि बसपा में शामिल होने की अटकलों पर उन्होंने क्लियर जवाब नहीं दिया. लेकिन आगे कुछ दिनों तक वे क्या करने वाले हैं इसे लेकर अपना प्लान बता दिया. आजम खान ने बताया कि वे अब अगले कुछ समय तक अपनी सेहत पर ही ध्यान देंगे.
