बरेली: दूल्हे ने दुल्हन की फ्रेंड को पहना दी वरमाला, फिर जो हुआ वो चौंकाने वाला था
Bareilly News: दूल्हा यहीं नहीं रुका. उसने दुल्हन की फ्रेंड के गले से माला निकाला और बगल में खड़े एक युवक को पहना दी. इधर माहौल गरम होता देख उसने युवक के गले से माला निकाली और एक बुजुर्ग को पहना दिया. फिर तो हंगामा ही हो गया.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: AI
Bareilly News:उत्तर प्रदेश के बरेली में एक अजीब वाकया सामने आया है. यहां एक दूल्हा काफी देर बाद जयमाल स्टेज पर पहुंचा. इधर दुल्हन उसका इंतजार करती रही. वहां पहुंचने के बाद दूल्हे ने दुल्हन की बेस्ट फ्रेंड के गले में वरमाला पहना दी. इसके बाद तो बवाल मच गया. इधर दुल्हन शर्मिंदा होकर ये सब देख रही थी. उसे गुस्सा भी आ रहा था.