Ghaziabad Akriti Death Case: शादी के 6 महीने बाद आकृति की संदिग्ध मौत, दहेज में 30 लाख और स्कॉर्पियों-N की मांग वाली कहानी क्या है?

Ghaziabad Akriti Death Case: गाजियाबाद के मुरादनगर में शादी के छह महीने बाद आकृति की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. मायके वालों का आरोप है कि दहेज में 30 लाख रुपये और स्कॉर्पियो-N की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जा रहा था. मौत से पहले फोन कॉल और ससुराल वालों के दावों ने मामले को और उलझा दिया.

ADVERTISEMENT

गाजियाबाद: शादी के 6 महीने बाद आकृति की मौत
गाजियाबाद: शादी के 6 महीने बाद आकृति की मौत
Google CTA

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से दहेज की मांग के बीच एक विवाहिता के छत से गिरकर मरने की खबर आई है. 6 महीने पहले ही आकृति की शादी हुई थी. पिता ने जिस बेटी को बड़े नाज से पाला था उसे बड़ी उम्मीदों के साथ घर से विदा किया. बताया जा रहा है कि संदिग्ध मौत से पहले आकृति ने मायके में कॉल कर बताया था कि उसे परेशान किया जा रहा है कि ससुराल वाले उसकी जान लेना चाहते हैं. इस खबर ने गाजियाबाद के मुरादनगर को झकझोर कर रख दिया है. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.