वाराणसी: बाथरूम में मिली थी M.sc की छात्रा श्रेया उपाध्याय की सड़ी-गली लाश, अब पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया आरोपी, जानें उसने क्यों मारा?
Varanasi Shreya Upadhyay Murder Case : उत्तर प्रदेश के वाराणसी में बहुचर्चित श्रेया उपाध्याय हत्याकांड के मुख्य आरोपी विवेक चौबे को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है. राजातालाब इलाके में हुई मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी. शादी तय होने से नाराज होकर विवेक ने दोस्त के साथ मिलकर एमएससी छात्रा की हत्या की थी.
ADVERTISEMENT

श्रेया हत्याकांड का मुख्य आरोपी विवेक चौबे एनकाउंटर में गिरफ्तार
Shreya Upadhyay Murder Case Update: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में जगतपुर पीजी कॉलेज की एमएससी फर्स्ट ईयर की छात्रा श्रेया उपाध्याय हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है. वारदात के मुख्य आरोपी और मृतका के प्रेमी विवेक चौबे को पुलिस ने मंगलवार सुबह राजातालाब थाना क्षेत्र के जगतदेवपुर के पास एक मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया. पुलिस चेकिंग के दौरान आरोपी ने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके दाहिने पैर में लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.
