'हमारे लिए तो वो...' IAS दिव्या मित्तल ने मिर्जापुर के जिस गांव में घर-घर पहुंचाया था पानी, इस्तीफे पर वहां के लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन
Divya Mittal DM Mirzapur Resignation News: यूपी की चर्चित आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल के इस्तीफे की खबर से मिर्जापुर का लहूरियादह गांव भावुक है. आजादी के बाद से पानी के लिए तरस रहे इस पहाड़ी गांव में पूर्व डीएम दिव्या मित्तल ने घर-घर नल से पानी पहुंचाया था. उनके इस्तीफे के बाद ग्रामीण उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों को याद कर रहे हैं.
ADVERTISEMENT

दिव्या मित्तल के इस्तीफे पर भावुक हुए लोग!
IAS Divya Mittal Resignation News: उत्तर प्रदेश की चर्चित आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल द्वारा प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा दिए जाने के बाद मिर्जापुर का लहूरियादह गांव एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है. दिव्या मित्तल ने सोशल मीडिया पर अपने इस्तीफे का ऐलान करते हुए जिस गांव का खास तौर पर जिक्र किया, वह मिर्जापुर का लहूरियादह ही है. इस खबर के आते ही गांव के लोग भावुक हो गए और उनकी आंखों में अपने गांव की तस्वीर बदलने वाली पूर्व डीएम के प्रति सम्मान और दुख साफ दिखाई दे रहा है.
