कानपुर देहात: प्यार के लिए धर्म बदलकर आसमा बनी सपना, फिर पति गजेन्द्र ने ही कर दी उसकी हत्या! जानें आखिर क्यों उठाया ये खौफनाक कदम?

Kanpur Dehat Asma Alias Sapna Murder Case: कानपुर देहात के अकबरपुर में प्यार के लिए धर्म बदलकर सपना बनी आसमा की उसके पति गजेंद्र ने लोहे की रॉड से वार कर हत्या कर दी. 2 महीने पहले ही दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी. मोबाइल पर बात करने को लेकर हुए विवाद के बाद पति ने वारदात को अंजाम दिया और खुद पुलिस को फोन कर जुर्म कबूल किया.

ADVERTISEMENT

कानपुर देहात: फोन कॉल पर विवाद के बाद पति बना पत्नी का कातिल
कानपुर देहात: फोन कॉल पर विवाद के बाद पति बना पत्नी का कातिल
Google CTA

Sapna Alias Asma Murder Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है. करीब 2 महीने पहले जिस प्यार के लिए 29 वर्षीय आसमा ने अपना धर्म बदलकर सपना नाम रखा और गजेंद्र संखवार के साथ कोर्ट मैरिज की, उसी पति ने लोहे की रॉड से हमला कर उसकी जान ले ली. घटना अकबरपुर में आरटीओ कार्यालय के पास नेहरू नगर वार्ड स्थित एक किराए के मकान की है, जहाँ दोनों रह रहे थे.