कानपुर: घर से निकली 3 बच्चों की मां, सहेली संग रहने की जिद पर अड़ी... जानें इंस्टाग्राम की दोस्ती ने कैसे बदली जिंदगी?

Kanpur News: कानपुर के महाराजपुर इलाके से समलैंगिक प्रेम का अजीब मामला सामने आया है. यहां तीन बच्चों की मां को इंस्टाग्राम पर दिल्ली की 25 वर्षीय युवती से प्यार हो गया. महिला अपने पति और मासूम बच्चों को छोड़कर सहेली के साथ दिल्ली चली गई. पुलिस बरामदगी के बाद भी महिला सहेली संग रहने पर अड़ी है.

ADVERTISEMENT

इंस्टाग्राम की दोस्ती ने बदल दी पूरी जिंदगी (प्रतिकात्मक फोटो)
इंस्टाग्राम की दोस्ती ने बदल दी पूरी जिंदगी (प्रतिकात्मक फोटो)
Google CTA

Kanpur friend News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के महाराजपुर क्षेत्र से इंस्टाग्राम की दोस्ती और समलैंगिक प्रेम का एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां तीन बच्चों की मां और शादीशुदा महिला को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर दिल्ली की एक 25 वर्षीय युवती से प्यार हो गया. प्यार में अंधी हुई महिला अपने पति और तीनों मासूम बच्चों को घर पर ही बिलखता छोड़कर अपनी सहेली के साथ दिल्ली चली गई.