जेल से बाहर आते ही ओवैसी को निशाने पर लेने वाले आजम खान को अब क्यों मिल रहा है करारा जवाब?

उत्तर प्रदेश की सियासत में मुस्लिम नेतृत्व को लेकर सपा नेता आजम खान और AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है, जहां ओवैसी ने मुजफ्फरनगर दंगों और सैफई महोत्सव की याद दिलाकर आजम खान के तंज पर करारा पलटवार किया है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर मुस्लिम नेतृत्व और सियासत को लेकर बड़ा घमासान छिड़ गया है. समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. हाल ही में लखनऊ की सामाजिक परिवर्तन मोर्चा रैली के बाद ओवैसी ने आजम खान के बयानों पर खुलकर पलटवार किया है, जिसके बाद सियासी गलियारों में हलचल मच गई है.

आजम खान के तंज पर ओवैसी का तीखा जवाब

हाल ही में आजम खान ने ओवैसी पर तंज कसते हुए कहा था कि अगर उन्हें उनकी इतनी ही फिक्र थी, तो वे उनके घर के सामने से गुजरे थे, एक मिस्ड कॉल कर सकते थे या हालचाल लेने आ सकते थे. इस पर पलटवार करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने मुजफ्फरनगर दंगों और सैफई महोत्सव की याद दिला दी. ओवैसी ने कहा कि वह मुजफ्फरनगर दंगा पीड़ित अखलाक सैफी के घर गए थे, जिनकी मॉब लिंचिंग में मौत हुई थी, जबकि उस दौरान अखिलेश यादव सैफई में बैठकर फिल्मी सितारों का नाच देख रहे थे.

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह केवल दो नेताओं के बीच की बयानबाजी नहीं है, बल्कि उत्तर प्रदेश में मुस्लिम सियासत की कमान किसके पास होगी और कौन इसका नेतृत्व करेगा, इसकी बड़ी लड़ाई बन चुकी है.

इमरान मसूद और सहारनपुर की सियासत

कांग्रेस पार्टी के भीतर भी सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की नसीहत और गठबंधन धर्म की दुहाई के बावजूद कांग्रेस नेता इमरान मसूद अपनी जमीन यानी सहारनपुर की जमीन छोड़ने को तैयार नहीं हैं. सपा द्वारा उन सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे जाने के बावजूद इमरान मसूद का रुख साफ है कि वह हर हाल में अपनी सीटों पर डटे रहेंगे. मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने बयान में नेताओं को अहंकार न करने की सलाह दी थी, जिस पर इमरान मसूद ने कहा कि यह नसीहत समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव के लिए है.

ये भी पढ़ें: UP Election 2027: सपा ने विधानसभा चुनाव के लिए जारी किया 'जन-मन घोषणा पत्र', जानिए मैनिफेस्टो की पूरी बात