Vrindavan Death Case: शादी से किया था इनकार, छोटे भाई को लेकर जताई थी ये इच्छा... प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी के परिजनों ने उनके बारे में ये सब बताया?
Vrindavan Deepak Lodhi death controversy: वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के राधा केली कुंज आश्रम में साधक रसिक दुलारी शरण (दीपक लोधी) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. पुलिस इसे शुरुआती जांच में आत्महत्या मान रही है, लेकिन मृतक के परिजनों ने हत्या व साजिश की आशंका जताते हुए मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है.
ADVERTISEMENT

आश्रम में साधक की मौत पर परिवार ने खड़े किए सवाल
Vrindavan Deepak Lodhi death controversy: वृंदावन के राधा केली कुंज आश्रम में साधक रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. उनका वास्तविक नाम दीपक लोधी था. वह मध्य प्रदेश के जबलपुर के रहने वाले थे और साल 2024 से वृंदावन में रह रहे थे. उन्हें संत प्रेमानंद महाराज का शिष्य बताया गया है. पुलिस की शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का नजर आ रहा है. हालांकि परिवार इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं है. परिजनों का कहना है कि दीपक ऐसा कदम नहीं उठा सकते थे. उन्हें उनकी मौत के पीछे किसी साजिश की आशंका है.
