लखनऊ: चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी रोहिणी घावरी? करणी सेना के मंच से दिया बड़ा जवाब
Rohini Ghavari Exclusive Interview: दलित अधिकार कार्यकर्ता रोहिणी घावरी ने लखनऊ में करणी सेना के कार्यक्रम के दौरान 'आज तक' को एक्सक्लूसिव इंटरव्यू दिया. उन्होंने नगीना से चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ 2029 में चुनाव लड़ने के संकेत दिए, साथ ही अखिलेश यादव और मायावती पर जमकर हमला बोला.
ADVERTISEMENT

रोहिणी घावरी का बड़ा सियासी बयान.
Rohini Ghavari Interview: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में करणी सेना के कार्यक्रम में पहुंचीं प्रमुख दलित अधिकार कार्यकर्ता रोहिणी घावरी (Rohini Ghavari) ने 'आज तक' के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत की. इस दौरान उन्होंने नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद (Chandrashekhar Azad) के खिलाफ चुनाव लड़ने, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के लिए अपनी शर्तों और बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती (Mayawati) पर तीखे प्रहार किए.
