UP Board Class 12th Results 2025: यूपी बोर्ड 12वीं के टॉपर्स लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे आप, लड़कों से आगे निकल गईं लड़कियां
UP Board Class 12th Results 2025: उत्तर प्रदेश बोर्ड ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. 12वीं में 81.15% छात्र पास हुए हैं। प्रयागराज की महक जायसवाल ने टॉप किया है, जिनके पिता मजदूर हैं.
ADVERTISEMENT

UP Board Class 12th Results 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है. बोर्ड ने आज 12वीं के साथ-साथ 10वीं का भी रिजल्ट जारी किया है. इसबार 12वीं में 81.15% स्टूडेंट्स पास हुए है. स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट upmsp.edu.in व upresults.nic.in पर चेक कर सकते है.
आपको बता दें कि 12वीं में प्रयागराज की महक जायसवाल ने यूपी टॉप किया है. प्रयागराज लगातार चर्चा में है क्योंकि हाल में आए UPSC रिजल्ट में भी शहर की शक्ति दुबे ने ऑल इंडिया टॉप किया था. 12वीं यूपी टॉपर महक के पिता मजदूर है और उसने अपनी पढ़ाई बच्चा राम यादव इंटर कॉलेज से की है. वहीं साक्षी, आदर्श यादव, शिवानी सिंह, अनुष्का सिंह ने दूसरा स्थान और मोहिनी ने तीसरा स्थान हासिल किया है. आप न्यूज तक पर देखिए यूपी में 12वीं के टॉप 10 टॉपर्स की लिस्ट उनके नंबर के साथ...
देखें 12वीं टॉपर्स की लिस्ट:
Rank | Name | Marks | Percentage |
---|---|---|---|
1 | महक जायसवाल | 486/500 | 97.20% |
2 | साक्षी | 484/500 | 96.80% |
2 | आदर्श यादव | 484/500 | 96.80% |
2 | शिवानी सिंह | 484/500 | 96.80% |
2 | अनुष्का सिंह | 484/500 | 96.80% |
3 | मोहिनी | 481/500 | 96.20% |
4 | शिप्रा | 481/500 | 96.00% |
4 | प्रगति | 480/500 | 96.00% |
5 | तोबा खान | 480/500 | 96.00% |
5 | अन्शिका तिवारी | 480/500 | 96.00% |
6 | मयंक सिंह | 479/500 | 95.80% |
6 | निशा | 479/500 | 95.80% |
6 | डिंपल मौर्या | 479/500 | 95.80% |
6 | स्नेहा मिश्रा | 479/500 | 95.80% |
7 | दीपिका | 478/500 | 95.60% |
7 | अभिषेक मधेषिया | 478/500 | 95.60% |
7 | दीपांशु कौशिक | 478/500 | 95.60% |
8 | मान्या | 477/500 | 95.40% |
8 | जीविका श्रीवास्तव | 477/500 | 95.40% |
9 | रिया सोमवंशी | 476/500 | 95.20% |
9 | पल्लीव यादव | 476/500 | 95.20% |
9 | अनुराधा राजपूत | 476/500 | 95.20% |
9 | शिवानी यादव | 476/500 | 95.20% |
10 | चाहत | 475/500 | 95.00% |
10 | मृदुल | 475/500 | 95.00% |
10 | युगरत्न वर्मा | 475/500 | 95.00% |
10 | निशांत सचान | 475/500 | 95.00% |
10 | मुस्कान | 475/500 | 95.00% |
10 | शगुन | 475/500 | 95.00% |
10 | सक्षम तिवारी | 475/500 | 95.00% |
यह भी पढ़ें...
यूपी बोर्ड रिजल्ट कैसे देखें
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित होने के बाद, छात्र आधिकारिक वेबसाइट्स upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. छात्रों को यह ध्यान रखना होगा कि मार्कशीट की हार्ड कॉपी उन्हें अपने स्कूल से ही प्राप्त होगी. यदि कोई छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं है, तो उन्हें अपनी कॉपियों की दोबारा जांच कराने का अवसर दिया जाएगा.
परीक्षा कब आयोजित हुई थी
इस साल यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं फरवरी में शुरू हुई थीं. दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं एक ही दिन से शुरू हुई थीं. 12वीं की परीक्षा 24 फरवरी से 12 मार्च तक चली थी.
54 लाख से ज्यादा छात्रों ने दी परीक्षा
इस बार यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में 54 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. आंकड़ों के अनुसार, हाईस्कूल (10वीं) परीक्षा के लिए 27,40,151 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जबकि इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा में 26.98 लाख विद्यार्थी शामिल हुए.
यह खबर भी पढ़ें:
UP Board Class 10th, 12th Results 2025:10वीं में यश और 12वीं में महक बनी टॉपर, मार्कशीट देख चौंक जाएंगे आप!