Rajya sabha election: UP में राज्यसभा की 8 सीटों के लिए BJP में दावेदार कौन ? किसे मिलेगा मौका और कौन बैठेगा घर

उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को 10 सीटों पर राज्यसभा चुनाव होंगे. बीजेपी के पाले में 8 सीटें आना तय है. जानिए पुराने दिग्गजों की दावेदारी और खाली सीटों पर नए चेहरों के सियासी गणित के बारे में.

ADVERTISEMENT

NewsTak
यूपी की 10 सीटों पर होने जा रहा चुनाव.
Google CTA

उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए 16 अक्टूबर को मतदान होना है. 10 में से 8 सीटें BJP कोटे से तय मानी जा रही हैं. BJP कोटे वाली 7 राज्यसभा सदस्यों के कार्यकाल भी खत्म हो रहे हैं. ऐसे में चर्चा इस बात की होने लगी है कि इनमें से कितने चेहरों को दोबारा मौका मिलेगा ? किन नए चेहरों पर पार्टी भरोसा जताएगी ?