12 फीट लंबे किंग कोबरा ने रेस्क्यू टीम पर किया अचानक हमला, सामने आया खौफनाक VIDEO
King Cobra Viral Video: देहरादून के भाऊवाला में एक घर की चारदीवारी की झाड़ियों में अचानक निकले 12 फीट लंबे किंग कोबरा ने रेस्क्यू टीम पर हमला कर दिया. इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
ADVERTISEMENT

King Cobra Viral Video
King Cobra Viral Video: देहरादून के भाऊवाला में एक घर की दीवार पर 12 फीट लंबा किंग कोबरा के दिखने से हड़कंप मच गया. इस दौरान सांप को देखने के लिए लोग घरों से बाहर आ गए. आनन-फानन में वन विभाग को इसकी सूचना दी गई. वहीं, इस बीच किसी ने किंग कोबरा का वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
