कोटद्वार बाबा दुकान विवाद: मुस्लिम दुकानदार के पक्ष में खड़े दीपक पर FIR, बजरंग दल ने की थी शिकायत
Uttarakhand Baba Name Controversy: उत्तराखंड के कोटद्वार में बाबा नाम की दुकान से शुरू हुआ विवाद अब कानूनी लड़ाई में बदल गया है. उग्र प्रदर्शन, पुलिस से झड़प और शहर में तनाव के बाद पौड़ी पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए कई संगठनों और अज्ञात उपद्रवियों पर FIR दर्ज की है.
ADVERTISEMENT

Kotdwar Baba Shop Dispute: उत्तराखंड के कोटद्वार शहर में पिछले कुछ दिनों से चल रहा तनाव अब कानूनी कार्रवाई की जद में आ गया है. दुकान से बाबा नाम हटाने को लेकर शुरू हुआ ये विवाद शनिवार को उग्र प्रदर्शन में बदल गया था. अब मामले में पौड़ी पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए कई संगठनों के व्यक्तियों और अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ अलग अलग धाराओं में केस दर्ज किए हैं. दरअसल, मामला 26 जनवरी का है. इस दिन बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इलाके में पिछले 30 सालाें से दुकान चला रहे बुजुर्ग की दुकान में बाबा नाम लिखे जाने को लेकर आपत्ति जताई थी. इसके बाद मौके पर खूब ड्रामा हुआ था. इसके बाद मामले में दीपक की एंट्री हुई थी. उन्होंने मामले का बीच बचाव किया लेकिन इसके बाद मामला और गरमा गया. इसके बाद फिर बीते 31 जनवरी को शहर में भारी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया था. इस दौरन पुलिस से उनकी मामूली झड़प भी हो गई थी.